Ad imageAd image

दीपावली से पहले घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, रसद विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर सवाई माधोपुर जिले में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग का मामला सामने आ रहा है। जिला मुख्यालय के बजरिया, आलनपुर और पुराने शहर सहित कई क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किए जाने की बात सामने आ रही है।

इसके बावजूद रसद विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नियमों की अनदेखी की जा रही है। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कागजों तक सीमित कार्रवाई या धरातल पर भी निगरानी?

त्योहारी सीजन में मिठाई की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गैस की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की जांच करना रसद विभाग की जिम्मेदारी है। यदि विभाग की ओर से नियमित जांच की जा रही है, तो उसका असर बाजारों में भी दिखाई देना चाहिए।

अब सवाल यह है कि जब जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो रसद विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्या विभाग त्योहार के दौरान नियमित जांच करेगा या कार्रवाई केवल कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित रहेगी?

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!