भीलवाड़ा = चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना के अन्तर्गत भीलवाड़ा जिले में पेयजल आपूर्ति की जाती है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना खंड प्रथम की सहायक अभियन्ता ने बताया कि एवीवीएनएल द्वारा आगामी 28 अक्टूबर को 132 केवी बारोली जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य हेतु शटडाउन किया जाएगा जिसके कारण सुबह 10 बजे से सायं 2:00 बजे तक भैंसरोडगढ़ एवं भुंजरकला की फीडर लाइन बंद रहने से WTP आरोली पर जल आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके कारण भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले की 28 अक्टूबर 2026 शाम की व 29 अक्टूबर 2026 प्रातः की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने भीलवाड़ा शहर सहित जिले वासियों से अनुरोध किया कि शटडाउन के दौरान पेयजल का समुचित भंडारण सुनिश्चित कर लें तथा पेयजल मितव्ययता से खर्च करें।
शटडाउन के कारण शहर सहित संपूर्ण जिले में 28 अक्टूबर शाम व 29 अक्टूबर सुबह की पेयजल आपूर्ति रहेगी बाधित
Leave a comment
Leave a comment


