Ad imageAd image

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्यावर

नई दिल्ली महारैली में ब्यावर ब्लॉक से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल
ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महारैली की तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर चर्चा

Mahesh Puri
3 Min Read

बिजयनगर तरनदीप सिंह टुटेजा


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत नई दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस महारैली की तैयारियों को लेकर बुधवार को केसरीनंदन गार्डन, ब्यावर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दिल्ली महारैली में ब्यावर ब्लॉक से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आवागमन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा मताधिकार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस महारैली में ब्यावर ब्लॉक की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटने तथा अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में खनिज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीषपाल पदावत, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, नगर अध्यक्ष भरत बाघमार, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अज़मत काठात, कच्ची प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कमल पोपावत तथा पार्षद विक्रांत यादव ने भी संक्षिप्त उद्बोधन दिए। वक्ताओं ने दिल्ली महारैली की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा संगठनात्मक समन्वय के संबंध में अपने विचार रखे।

बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों में सतीश जाग्रत, बृजवल्लभ पाराशर, अश्वनी प्रजापति, बशीर काठात, देवकरण शर्मा, पार्षद कांता ग्वाला, हनुमान साँखला, जान मोहम्मद, मोहम्मद इमरान, राहुल सामरिया, राहुल भट्ट, रोहित गोयल, मदनमोहन त्रिपाठी, जीवराज जावा, अजय स्वामी, चेतन भट्ट, अरविंद मेवाड़ा, इलियास चीता, मनीष सामरिया, अय्यूब गौरी, जगदीश जांगिड, शकील खिलजी एवं प्रवक्ता वृतन्जय आर्य सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने, उनकी संख्या का क्षेत्रवार विवरण संकलित करने तथा दिल्ली आवागमन के साधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आवश्यक जानकारी एवं बैठक संबंधी विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत वॉर रूम को उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों ने दिल्ली महारैली को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का समन्वयपूर्वक निर्वहन करने तथा ब्यावर ब्लॉक से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!