भीलवाड़ा(रिपोर्टर रतनलाल आचार्य) = ईरास सर्किल पर संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज के नाम की आधिकारिक नाम पट्टिका लगवाने और चौराहे का सौंदर्यीकरण करवाने की मांग को लेकर तेली समाज संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज संस्थान ने नगर विकास न्यास (यूआईटी) सचिव को पत्र सौंपा है।
संस्थान के अध्यक्ष नानूराम तेली एवं सचिव पप्पूलाल तेली ने बताया कि ईरास क्षेत्र स्थित मुख्य चौराहे का नामकरण संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज के नाम पर करवाने के लिए पूर्व में 28 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर को पत्र दिया गया था। संस्थान के अनुसार, जनभावनाओं और समाज की मांग के अनुरूप इस सर्किल को गूगल मैप्स एवं आमजन के बीच संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज सर्किल के नाम से पहचान मिल रही है।
यूआईटी सचिव को सौंपे गए पत्र में मांग की गई कि सर्किल के चारों प्रमुख मार्गों एवं कोनों पर स्पष्ट और आकर्षक दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन एवं बाहर से आने वाले यात्रियों को चौराहे की आधिकारिक पहचान आसानी से मिल सके। इसके साथ ही चौराहे के उचित रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का भी आग्रह किया गया।
संस्थान ने पत्र की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, नगर निगम महापौर एवं यूआईटी अध्यक्ष को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल लाल तेली, एडवोकेट प्रताप तेली, राजू असर्वा, नानूराम तेली, गोपाल तेली सांगवा सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।
ईरास सर्किल पर लगेगा संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज के नाम का बोर्ड, सौंदर्यीकरण की मांग
Leave a comment
Leave a comment


