Ad imageAd image

भीलवाड़ा के जमना लाल बलाई ने पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

Mahesh Puri
1 Min Read

भीलवाड़ा = राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय भीलवाड़ा में कार्यरत कनिष्ठ सहायक जमना लाल बलाई ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा का नाम रोशन किया है। 24 अक्टूबर 2026 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में उन्होंने तीन पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में जमना लाल बलाई ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले (Individual Medley) स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी सफलता को और गौरवपूर्ण बनाया।

जमना लाल बलाई की इस उपलब्धि से भीलवाड़ा जिले और राजस्व विभाग में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायक उदाहरण है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!