Ad imageAd image

भाजपा ब्यावर जिला डेमेज कंट्रोल टीम की घोषणा, 17 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

ब्यावर (रिपोर्टर तरनदीप सिंह टुटेजा) = भारतीय जनता पार्टी जिला ब्यावर में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से जिला डेमेज कंट्रोल टीम की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड ने 17 सदस्यों को टीम में शामिल कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

घोषित टीम में उमराव सिंह ललवानी, नवीन शर्मा, ओम प्रकाश जेडिया, गणपत रावत (मुनीम), भंवर सिंह राठौड़, कैलाश गुर्जर, जयकृष्ण बल्दुवा, चन्द्र सिंह रावत, मदन माली, नेम सिंह चौहान, देवराज गुर्जर, खुशराम कुमावत, श्रीमती कमला रावत, एडवोकेट देवा राम कटारिया, नरेन्द्र चौहान, मदन नागा एवं प्रेमराम सीरवी को शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष आशीष सांड की ओर से घोषित इस टीम को पार्टी से जुड़े मामलों में डेमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी दी गई है। टीम के गठन को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी 17 सदस्यों की भूमिका पार्टी के समन्वय और संबंधित मामलों के समाधान में अहम रहेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!