Ad imageAd image

आजाद नगर में शरद पूर्णिमा खीर प्रसाद महोत्सव की धूम, 81 किलो दूध से बनी खीर का 200 से अधिक लोगों ने लिया प्रसाद

सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता का संदेश लेकर संपन्न हुआ सांवरिया प्रौढ़ शाखा का आयोजन

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

भीलवाड़ा। शहर के आजाद नगर स्थित सुवालका ट्रस्ट भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सवाई भोज नगर के अंतर्गत सांवरिया प्रौढ़ शाखा की ओर से शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर खीर प्रसाद महोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 81 किलोग्राम दूध से तैयार खीर का 200 से अधिक महिला-पुरुषों, बच्चों और परिवारजनों ने प्रसाद के रूप में आनंदपूर्वक ग्रहण किया।

कार्यक्रम में भगवान जी भाई साहब, विभाग कार्यवाह ने अपने उद्बोधन में समाज को सामाजिक समरसता के सूत्र में जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने पर विचार व्यक्त किए। वहीं, गणेश जी भाई साहब, सवाई भोज नगर संचालक की उपस्थिति में आयोजन की विभिन्न गतिविधियां संपन्न हुईं। बस्तीवासियों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

खेलकूद और ज्ञानवर्धक गतिविधियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ की रीति-नीति के अनुसार हुआ। इसके बाद अंत्याक्षरी, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान और सामूहिक गायन जैसी मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन गोपाल जी, शिरीष जी और कैलाश जी भाई साहब ने करवाया।

इस दौरान ‘मणि की खोज’ और ‘मत चूके चौहान’ जैसे रोचक खेलों सहित विभिन्न गतिविधियों में बस्तीवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से आपसी मेल-मिलाप, सहभागिता और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ावा मिला। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा।

सामाजिक समरसता और संगठन की भावना को मिला बल

परिवारों की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम में पारिवारिक अपनत्व और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन ने बस्तीवासियों को एक साथ बैठने, आपसी संवाद बढ़ाने और संगठन की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना की गई और भगवा ध्वज को प्रणाम किया गया। इसके पश्चात खीर प्रसाद का वितरण हुआ। इस तरह सांवरिया प्रौढ़ शाखा का शरद पूर्णिमा खीर प्रसाद महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर की सभी शाखाओं का सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकजुटता, पारिवारिक सहभागिता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!