Ad imageAd image

आसींद में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती

Mahesh Puri
2 Min Read

आसीन्द सवांददाता -:विजयपाल सिंह राठौड़

आसींद । स्वर्णकार समाज आसींद के तत्वावधान में समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती का पावन पर्व स्वर्णकार समाज शिव मंदिर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी सांस्कृतिक विरासत तथा आराध्य देव के प्रति गहरी आस्था प्रकट की।  महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित कर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। समाज के बंधुओं ने पुष्प अर्पित कर अपने आराध्य को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि हर वर्ष इस जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाता है, किंतु समयाभाव और व्यस्तताओं के चलते इस बार इसे मंदिर परिसर में ही सूक्ष्म और भव्य रूप से पारंपरिक पुष्प अर्पित कर मनाया गया है। 

शौर्य, कला और स्वाभिमान का संदेश
समारोह के दौरान समाज के नगर अध्यक्ष प्रभु लाल सोनी ने महाराजा अजमीढ़ जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन शौर्य, परिश्रम, कला और स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। उनका स्मरण हमें अपनी परंपराओं और शिल्प कला पर गर्व करना सिखाता है। ओम प्रकाश सोनी ने उद्बोधन में यह भी बल दिया गया कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर बच्चों को शिक्षित करना चाहिए, समाज में आपसी एकता बनाए रखनी चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना चाहिए।  कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य पदाधिकारी और युवा सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रभु लाल सोनी, ओम प्रकाश सोनी, सुरेश सोनी, गौतम सोनी, श्याम सोनी, विष्णु सोनी और महेश सोनी, गोपाल लाल सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा साथी और समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे। अंत में सभी ने महाराजा अजमीढ़ जी के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!