राजसमंद (रिपोर्टर प्रभु गुर्जर) = आमेट उपखंड में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सरदारगढ़ स्थित कांकरोली रोड पर शाम के समय एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान दलपत सिंह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इको कार में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक पर पीछे से चाकू से वार किया। चाकू लगने से युवक नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
अस्पताल में उमड़ी लोगों की भीड़
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के शव को आमेट अस्पताल लाया गया। यहां घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला।
पुलिस ने शुरू की जांच, हमलावरों की तलाश जारी
वारदात की सूचना मिलते ही आमेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है।
फिलहाल चाकूबाजी के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बड़ा सवाल: आखिर युवक पर जानलेवा हमला क्यों किया गया? इको कार में सवार हमलावर कौन थे और वारदात के पीछे क्या वजह थी? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।



