Ad imageAd image

भीलवाड़ा पहुंचे कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, अशोक कोठारी के जनसेवा कार्यों और जनसुनवाई की सराहना की

Harshraj Singh Gour
3 Min Read

दोनों विधायकों के बीच राजनीतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा, कोटा की तर्ज पर भीलवाड़ा के विकास को लेकर भी मांगे सुझाव

भीलवाड़ा । कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा बुधवार को भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान विधायक अशोक कुमार कोठारी ने संदीप शर्मा और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का साहित्य भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों विधायकों के बीच राजनीतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।


जनसेवा और जनसुनवाई की सराहना
मुलाकात के दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों, जनसेवा के प्रयासों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से आयोजित की जा रही जनसुनवाई की सराहना की।


संदीप शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में आमजन की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहना जनसेवा का महत्वपूर्ण पहलू है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलता है और उनके समाधान की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image


कोटा की तर्ज पर भीलवाड़ा के विकास पर चर्चा
मुलाकात के दौरान विधायक अशोक कुमार कोठारी ने संदीप शर्मा से कोटा की तर्ज पर भीलवाड़ा का विकास करने को लेकर सुझाव भी मांगे। इस चर्चा में शहर के विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
दोनों विधायकों की इस मुलाकात में क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े विषय प्रमुख रहे।


प्रतिनिधिमंडल का किया आत्मीय स्वागत
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने संदीप शर्मा के साथ आए निजी सचिव मंजू शर्मा, अमित शुक्ला और राजेंद्र शर्मा का भी साहित्य भेंट कर स्वागत किया।


इस अवसर पर पंडित अशोक व्यास, पुजारी मुरारी पांडे, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, विधायक कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक, निजी सहायक गजेंद्र सिंह राठौड़, सुंदरलाल बम्बोड़ा, पार्षद बिलेश्वर डाड, दिनेश सुथार, सुभाष बाहेती, कमल कोठारी, संजय राठी, कैलाश जीनगर, राजकुमार त्रिवेदी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट राघव आचार्य, गोविंद पुरोहित और मीडिया प्रभारी दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!