Ad imageAd image

गुरला ग्राम पंचायत में गौ सम्मान आह्वान अभियान का भव्य आयोजन, 800 से 1000 ग्रामीणों ने किए आस्था हस्ताक्षर

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

गुरला = ग्राम पंचायत गुरला में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन के सामने विशेष शिविर का आयोजन किया गया। टेकरी के हनुमान जी एवं हनुमान चौकी आश्रम के महंत श्री पुनीत दास त्यागी के सानिध्य में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान करीब 800 से 1000 आस्था हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम में गांव के बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। बच्चों ने ‘जय गौ माता, जय गोपाल’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान गौमाता के सम्मान, संरक्षण, रखरखाव तथा भोजन और चारे की समुचित व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

गुरला में आदर्श गौशाला बनाने का संकल्प

अभियान के दौरान ग्रामीणों ने आगामी दिनों में गुरला में आदर्श गौशाला स्थापित करने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में गौसेवा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों की सहभागिता से अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में श्री रतन जी त्रिपाठी, सत्यनारायण सेन (पत्रकार), योगेश जी त्रिपाठी, शंकर सिंह चुण्डावत, विष्णु त्रिपाठी, राजकुमार माली, पवन कुमार माली, प्रहलाद तेली, पुखराज खटीक, केशव शर्मा, मोहित त्रिपाठी, सुरेश गुर्जर, शंकर जी गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

17 दिसंबर को देशव्यापी अभियान का लक्ष्य

अभियान के पोस्टर के अनुसार, आगामी 17 दिसंबर 2026 को दोपहर 12 से 1:15 बजे तक श्रीराम संकीर्तन तथा दोपहर 2 बजे 31 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की प्रमुख मांगों में गौहत्या समाप्त करना, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना शामिल हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!