Ad imageAd image

देवगढ़ मदारिया में चलती गाड़ी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सूरज दरवाजा के पास हुआ हादसा, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

राजसमंद = देवगढ़ मदारिया क्षेत्र में सूरज दरवाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक चलती गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में अचानक आग लगने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

फिलहाल गाड़ी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की घटना में गाड़ी को कितना नुकसान हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी भी सामने आना बाकी है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!