Ad imageAd image

पंचायतराज चुनाव: मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न, मतदान केंद्रों के लिए दल रवाना

पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामग्री वितरण के बाद 9 पंचायत समितियों के लिए हुई रवानगी, 22 अक्टूबर को होगा प्रथम चरण का मतदान

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = पंचायतराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के प्रथम चरण के मतदान को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों को निर्वाचन संबंधी नियमों, मतदान प्रक्रिया तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मतदान के दौरान सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं की पालना सुनिश्चित करने और मतदान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया।

सामग्री वितरण के बाद मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना

अंतिम प्रशिक्षण के बाद बिजोलिया, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल एवं सुवाणा पंचायत समितियों में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

गौरतलब है कि पंचायतराज आम चुनाव-2026 के तहत प्रथम चरण का मतदान 22 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!