भीलवाड़ा (रिपोर्टर रतनलाल आचार्य ) = शहर के वार्ड नंबर 69 स्थित एवरग्रीन रेजिडेंसी एवं मातेश्वरी विहार के श्री मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रावण दहन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
श्री मंशापूर्ण बालाजी गरबा महोत्सव समिति, श्री मंशापूर्ण बालाजी दशहरा महोत्सव समिति एवं मंशापूर्ण बालाजी नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल रहा।
रावण दहन के साथ दिया सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम में रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरबा महोत्सव एवं दशहरा महोत्सव उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री मंशापूर्ण बालाजी नवयुवक मंडल एवं वार्ड नंबर 69 के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
मंशापूर्ण बालाजी धाम पर धूमधाम से मनाया दशहरा, रावण दहन में उमड़े कॉलोनीवासी
Leave a comment
Leave a comment


