आसींद = नाहरसिंग माता नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित द्वितीय गरबा महोत्सव के समापन पर मां नवदुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा को विदाई दी और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गरबा महोत्सव के सफल आयोजन एवं मां नवदुर्गा के विसर्जन कार्यक्रम में मंडल के युवाओं ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्री दिनेश नट, हंसराज बामणियां, सुनील रैगर, सुरेंद्र नट, अशोक कटारिया, रामदेव मेघवंशी, हरीश नट, घनश्याम बलाई, लोकेश, गिरिराज, कुलदीप, ऋषिराज, करण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
महोत्सव के दौरान युवाओं की सहभागिता और सहयोग से धार्मिक आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मां दुर्गा के विसर्जन के साथ ही महोत्सव का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
आसींद में नाहरसिंग माता नवयुवक मंडल के द्वितीय गरबा महोत्सव का समापन, मां नवदुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन
Leave a comment
Leave a comment


