Ad imageAd image

गौ संस्कृति से होगी धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा: आनंद कृष्ण शास्त्री

रामकथा की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

गंगापुर = श्री बजरंग कीर्तन सांस्कृतिक कला मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित रामकथा का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री ने गौमाता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने गौमाता की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया। गौ संस्कृति के संरक्षण से ही धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा संभव है।

महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर घर-घर मिठाइयां बांटी गईं और खुशियां मनाई गईं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कथा की पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसके बाद शोभायात्रा के साथ कथा की पोथी को पुनः पंचतीर्थ मंदिर पहुंचाया गया।

दशहरे पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

मंडल सदस्य लादू लाल जागेटिया ने बताया कि दशहरा पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम-लक्ष्मण, दुर्गा माता और भगवान शंकर की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा दोपहर एक बजे पंचतीर्थ मंदिर से रवाना होगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!