सांगोद = राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी के अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को सांगोद नगर में भव्य पथ संचलन निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं और स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पथ संचलन की तैयारियों के तहत शाखानुसार टोलियां बनाकर नगर की विभिन्न बस्तियों में घर-घर संपर्क किया जा रहा है। वहीं, संचलन मार्ग पर लगभग 100 स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। स्वयंसेवक घोष अभ्यास और बस्ती संपर्क अभियान के माध्यम से आयोजन को भव्य एवं अनुशासित बनाने में जुटे हुए हैं।
महाराव भीमसिंह स्टेडियम से होगा शुभारंभ
पथ संचलन मंगलवार को जोलपा रोड स्थित महाराव भीमसिंह स्टेडियम से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के लिए प्रातः 11:30 बजे एकत्रीकरण का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान शस्त्र पूजन भी किया जाएगा।
पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे स्वयंसेवक
आयोजन में शिशु, बाल, तरुण और प्रौढ़ आयु वर्ग के करीब 1500 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश एवं दंड के साथ भाग लेंगे। पथ संचलन को लेकर संघ के स्वयंसेवक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नगर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
सांगोद में कल निकलेगा भव्य पथ संचलन, स्वयंसेवकों में उत्साह
मार्ग में लगाए जाएंगे करीब 100 स्वागत द्वार, 1500 से अधिक स्वयंसेवक होंगे शामिल
Leave a comment
Leave a comment


