Ad imageAd image

शाहपुरा स्कूल वैन हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में वाहनों की सघन जांच

बिना परमिट और फिटनेस के वाहन चलाने पर सख्ती, जांच में खामियां मिलने पर मौके पर बनाए चालान

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

शाहपुरा = सरसुदा चौराहे पर स्कूल वैन के हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। विद्यालय वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट के पोल से टकरा गया था। हादसे के समय वैन में आठ बच्चे सवार थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में संचालित विद्यालय वाहनों की सघन जांच का अभियान शुरू किया गया है।

अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी (DTO) और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल वाहनों की जांच की। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस और सुरक्षा मानकों की पड़ताल की गई। जांच में कई वाहनों में सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आईं, जिस पर संबंधित वाहन चालकों के मौके पर ही चालान बनाए गए।

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने सभी निजी विद्यालय संचालकों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है कि बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और आवश्यक सुरक्षा मानकों के किसी भी विद्यालय वाहन को सड़क पर संचालित नहीं किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल वैन हादसे के बाद शुरू हुए इस अभियान से विद्यालय वाहन संचालकों में सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!