चित्तौड़गढ़ = शंभूपुरा थाना क्षेत्र के घटियावली गांव में खेत पर कुएं की पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटियावली निवासी राकेश रेगर ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता गोविन्द रेगर के साथ रोजाना की तरह सुबह खेत पर मूंगफली की फसल में सिंचाई करने गया था। इस दौरान उसके पिता कुएं पर लगी पानी की मोटर चलाने गए। कुछ देर बाद मोटर की घूमटी के पास से उनके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
आवाज सुनकर राकेश मौके पर पहुंचा तो उसके पिता अचेत अवस्था में पड़े मिले। काफी प्रयास करने के बावजूद उनमें कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उसने अपने चचेरे बड़े भाई रतन रेगर को सूचना दी। रतन वाहन लेकर मौके पर पहुंचा और गोविन्द रेगर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया और शंभूपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
खेत पर पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से किसान की मौत
Leave a comment
Leave a comment


