Ad imageAd image

खेत पर पानी की मोटर चलाने समय करंट से मृत्यु

Mahesh Puri
1 Min Read

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थानांतर्गत घटियावली ग्राम निवासी एक काश्तकार की कुएँ पर पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई। शंभूपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शंभूपुरा थाने में घटियावली निवासी प्रार्थी राकेश पिता गोविन्द रेगर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह और उसके पिता गोविन्द रेगर हमेशा की तरह सुबह जल्दी खेत पर गए हुए थे जहाँ मूंगफली की पिलाई करनी थी। उसके पिता जब पानी की मोटर चलाने गये तब थोड़ी ही देर में उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी दौड़कर गया तो देखा की मोटर की घूमटी के पास उसके पिता अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। हिलाने, डूलाने पर भी कोई गतिविधि नहीं होने पर चचेरे बड़े भाई को फोन किया। बड़ा भाई रतन पिता हीरालाल गाड़ी लेकर आया और तुरंत हॉस्पीटल लेकर गये जहाँ चिकित्सकों ने जाँच कर पिताजी की मृत्यु हो जाना बताया। मुर्दाघर में शव को रखकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!