Ad imageAd image

श्रीराम दरबार मंदिर में वैष्णव बैरागी समाज ने किया जनप्रतिनिधियों का स्वागत

पार्षदों ने समाज एवं आमजन के विकास कार्य जल्द करवाने का दिया आश्वासन

Dev Karan Mali
1 Min Read

पुर (रतन लाल आचार्य) = पुर में समस्त वैष्णव बैरागी समाज की ओर से श्रीराम दरबार मंदिर में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रतिनिधियों का माला पहनाकर और साफा बंधवाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 1 के पार्षद योगेश सोनी, वार्ड नंबर 70 के पार्षद पति अरुण बिश्नोई, वार्ड नंबर 70 के वार्ड अध्यक्ष रमेश बिश्नोई, महावीर व्यास, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतन लाल आचार्य,  सत्तू  मिस्त्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा गणेश मंडल संयोजक महावीर सेन का समाजजनों ने आत्मीय स्वागत किया।

इस दौरान वैष्णव बैरागी समाज के अध्यक्ष शिव वैष्णव, बद्रीलाल वैष्णव, किशन वैष्णव, दिलीप वैष्णव, गजेंद्र वैष्णव, मनोज वैष्णव एवं सागर वैष्णव सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विकास कार्यों को लेकर दिया आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान दोनों पार्षदों ने वैष्णव समाज एवं आमजन की समस्याओं और क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने समाजजनों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में समाजजनों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपेक्षाएं रखीं। इस अवसर पर सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक माहौल रहा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!