भीलवाड़ा = विधायक अशोक कुमार कोठारी की अनुशंषा पर शहर के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा के माध्यम से 12 करोड़ 82 लाख 99 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की निविदाएं पूर्व में ही आमंत्रित की जा चुकी हैं। इन कार्यों के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, नाली निर्माण, पार्कों का विकास, ग्रीन बेल्ट व डिवाइडर का रखरखाव, विद्युत व्यवस्था, योग एवं खेल सुविधाओं सहित विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विधायक कोठारी ने बताया कि उपनगर पुर के बलिया खेड़ा मोक्षधाम में हॉल निर्माण पर 10 लाख रुपये, जोन-3 में ग्रीन बेल्ट एवं डिवाइडर के वार्षिक रखरखाव पर 17.11 लाख रुपये, शहर के पश्चिमी क्षेत्र में 11 केवी डीपी स्ट्रक्चर एवं एलटी लाइन विस्तार पर 9.97 लाख रुपये तथा पूर्वी क्षेत्र में इसी प्रकार के कार्यों पर 10 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। न्यास के योजना एवं गैर-योजना क्षेत्रों में पोलों पर एलईडी लाइट लगाने के लिए 9.99 लाख रुपये तथा मोहनलाल सुखाड़िया नगर एवं रमा विहार में योग हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। शहर के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों में विभिन्न पार्कों, सर्किलों, डिवाइडरों एवं अन्य स्थानों पर पोल लगाने के लिए 15-15 लाख रुपये तथा आजाद नगर, बापू नगर एवं पटेल नगर के पार्कों के रखरखाव पर 3.94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शारदा चौराहे पर ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर 2.16 लाख रुपये, पश्चिमी क्षेत्र के गैर-योजना क्षेत्र में ईईएसएल रोड लाइटों एवं पैनलों के रखरखाव पर 8.79 लाख रुपये, जोन-1 के प्रगति पथ की ग्रीन बेल्ट एवं डिवाइडर के रखरखाव पर 9.95 लाख रुपये तथा न्यास के योजना, गैर-योजना एवं परिधि क्षेत्र में रोड लाइट वायर विस्तार पर 9.81 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सर्वे कार्यों पर 10 लाख रुपये, योजना क्षेत्र के पार्कों एवं सर्किलों की लाइटों तथा ट्यूबवेल के रखरखाव पर 20.28 लाख रुपये और 20×30 आकार के सिले हुए तिरंगे झंडों की आपूर्ति पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जोन-2 एवं जोन-4 में वार्षिक रखरखाव पर 21.06 लाख रुपये तथा इरास से तेजसिंह सर्किल तक और गौरव पथ पर ग्रीन बेल्ट एवं डिवाइडर के रखरखाव पर 26.06 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के तहत पटेल नगर एवं विस्तार क्षेत्र में नाली, क्रॉसिंग एवं मरम्मत कार्यों पर 24.93 लाख रुपये, ट्रांसपोर्ट नगर में 25 लाख रुपये, आरसी व्यास कॉलोनी में 25 लाख रुपये, विजय सिंह पथिक नगर एवं विस्तार में 25 लाख रुपये तथा मोहनलाल सुखाड़िया नगर एवं बापू नगर में 25-25 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। पंचवटी योजना में विकास कार्यों पर 30 लाख रुपये, पटेल नगर सेक्टर-2 में पार्क निर्माण पर 82.60 लाख रुपये तथा न्यू पटेल नगर सेक्टर-10 में विकास कार्यों पर 44.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला क्लब भीलवाड़ा की मरम्मत के लिए 74.52 लाख रुपये, आजाद नगर सेक्टर-5 में सड़क निर्माण के लिए 75 लाख रुपये तथा जोन-1 में सड़क मरम्मत एवं पेचवर्क के लिए 75 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इसी क्रम में तिलक नगर सेक्टर-1 एवं 5 के पार्कों के रखरखाव पर 3.56 लाख रुपये, नेहरू विहार सेक्टर-14 एवं 15 के पार्कों पर 3.12 लाख रुपये, जोन-2 में 200 फीट रिंग रोड पर पाइप संबंधी कार्यों के लिए 24.97 लाख रुपये तथा तिलक नगर सेक्टर-10 के पार्क के विकास पर 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जोन-3 के रामनगर में नाली एवं सड़क निर्माण पर 33.82 लाख रुपये, तिलक नगर में सीसी रोड निर्माण पर 42.62 लाख रुपये, मारुति कॉलोनी में 45 लाख रुपये तथा आजाद नगर एस सेक्टर में 46.96 लाख रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। किशनावतों की खेड़ी में नाला एवं नाली निर्माण पर 68.70 लाख रुपये, पुर स्टेडियम में रेसलिंग एवं जूडो हॉल निर्माण पर 74.48 लाख रुपये तथा हलेड़ रोड स्थित रिद्धि-सिद्धि एन्क्लेव में नाला निर्माण पर 88 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।
विधायक कोठारी ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन कार्यों से सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव और खेल सुविधाओं में सुधार होगा तथा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सभी कार्य नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा के क्षेत्राधिकार में करवाए जाएंगे ।
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर 12.83 करोड़ के विकास कार्यों को मिली गति
Leave a comment
Leave a comment


