Ad imageAd image

हित चिंतक अभियान को लेकर विश्व हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र की बैठक आयोजित, ऐप के माध्यम से चलेगा अभियान

Dev Karan Mali
1 Min Read

जयपुर = विश्व हिंदू परिषद के हित चिंतक अभियान को लेकर राजस्थान क्षेत्र की बैठक जयपुर में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री गोपाल जी राव ने कार्यकर्ताओं को हित चिंतक ऐप के माध्यम से अभियान संचालित करने का प्रशिक्षण दिया।

बैठक में जानकारी दी गई कि 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाला हित चिंतक अभियान इस बार मोबाइल ऐप के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को ऐप के उपयोग एवं अभियान की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

विश्व हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र के संगठन मंत्री आनंद जी ने कहा कि हित चिंतक अभियान के माध्यम से हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संपर्क करना होगा और प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचकर अभियान से जोड़ने का प्रयास करना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा समाज के अधिकतम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में अभियान की कार्ययोजना और मोबाइल ऐप के माध्यम से संपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!