भीलवाड़ा = सेन सेवा संस्थान, भीलवाड़ा में महिला मंडल को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीमती सोनू सेन को सर्वसम्मति से महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से श्रीमती शिमला, पूजा एवं प्रिया सेन उपस्थित रहीं। संस्थान की संयोजिका श्रीमती शिमला ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सोनू सेन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मंडल सामाजिक गतिविधियों, महिला सशक्तीकरण एवं समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा देगा।
उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। संस्थान के सदस्यों ने भी आशा व्यक्त की कि श्रीमती सोनू सेन के मार्गदर्शन में महिला मंडल समाज की महिलाओं को एकजुट करने और उनकी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर सोनू सेन, दिनेश सेन, शिवराज, दीपक सेन, विशाल सेन, सुनील सेन, रोशन जी, रामप्रसाद सेन, ओम सेन (टुकरवाड़), संजय सेन एवं दिनेश सेन (रायला) सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। संस्थान ने नवनियुक्त अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की।
सेन सेवा संस्थान में महिला नेतृत्व को नई जिम्मेदारी
श्रीमती सोनू सेन महिला मंडल अध्यक्ष मनोनीत, समाजजनों ने दी बधाई
Leave a comment
Leave a comment


