भीलवाड़ा = विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, भीलवाड़ा की ओर से 37वीं अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 अक्टूबर तक नगर निगम बास्केटबॉल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के 8 क्षेत्रों की कुल 20 टीमें भाग लेंगी। इसमें 221 बालिका खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता के संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विद्या भारती के खेल संयोजक एवं एसजीएफआई के उपाध्यक्ष मुखतेज सिंह बदेशा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली टीमें प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
सर्वांगीण विकास पर जोर
बदेशा ने कहा कि विद्या भारती का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों का शारीरिक, प्राणिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास करना है। इस दिशा में अखिल भारतीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना विकसित करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता एवं चयनित बालिकाएं एसजीएफआई में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रेस वार्ता में भीलवाड़ा विद्या भारती के अध्यक्ष हीरालाल टेलर, जिला सहमंत्री संजय कुमार लढ़ा, जिला सचिव देवराज सिंह राणावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार भट्ट तथा आचार्य अशोक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा में आज से सजेगा अखिल भारतीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मैदान
8 क्षेत्रों की 20 टीमें लेंगी भाग, 221 बालिका खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
Leave a comment
Leave a comment


