नसीराबाद = श्री गोविन्द सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय, नसीराबाद में विविधा कला एवं सांस्कृतिक संस्था तथा अजमेर कथक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा से परिचित कराना तथा उनमें कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करना रहा।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं नृत्य प्रशिक्षक डॉ. दृष्टि रॉय ने विद्यार्थियों को कथक नृत्य की विभिन्न बारीकियों, भाव-भंगिमाओं, लय, ताल और शारीरिक मुद्राओं की जानकारी दी। उन्होंने कथक की पारंपरिक विशेषताओं एवं नृत्य में भावाभिव्यक्ति के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य श्री संजय कनोजिया ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ ही भारतीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. अनिता राइजिंगहानी रहीं, जबकि मंच संचालन डॉ. रंजना अग्रवाल ने किया। कार्यशाला को सफल बनाने में के.के. माली, श्रीमती लीला रावत, डॉ. पूनम, श्रीमती शीतल विजयवर्गीय एवं सुश्री मीनल शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यशाला का संदेश “परंपरा से प्रेरणा, अभिव्यक्ति की ओर” रहा। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की सांस्कृतिक महत्ता को समझने तथा अपनी कलात्मक अभिरुचि विकसित करने का अवसर मिला।
नसीराबाद कॉलेज में एक दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित
विद्यार्थियों ने सीखी कथक की बारीकियां, भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा से हुए रूबरू
Leave a comment
Leave a comment


