Ad imageAd image

20वीं राजस्थान जूनियर स्टेट वुशू प्रतियोगिता में तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा = भीलवाड़ा में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 20वीं राजस्थान जूनियर स्टेट वुशू प्रतियोगिता में तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर क्लब का नाम रोशन किया।

कोच अंकित योगी ने बताया कि प्रतियोगिता में हरिओम माली ने स्वर्ण पदक 🥇, जबकि हनुमान शर्मा 🥉 एवं नितिक सिंह 🥉 ने कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर तांडव फाइट क्लब में खुशी का माहौल है। कोच अंकित योगी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का यह परिणाम है।

तांडव फाइट क्लब के खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि से क्लब के साथ-साथ भीलवाड़ा का नाम भी गौरवान्वित किया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!