भीलवाड़ा। वार्ड नंबर 68 में बुधवार को महापौर जसवंत कंवर का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान महापौर ने गायत्री नगर स्थित भगवान चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा कार्यकर्ता विनोद शर्मा ने महापौर जसवंत कंवर को वार्ड में चल रही विभिन्न गतिविधियों एवं क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने वार्ड में लंबे समय से बनी पानी की समस्या, रुके हुए विकास कार्यों तथा निजी कॉलोनियों में नालियों, सड़कों और स्ट्रीट लाइटों की कमी का मुद्दा उठाया।
विनोद शर्मा ने बताया कि वार्ड के कई क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। वहीं कुछ विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने महापौर से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की।
महापौर जसवंत कंवर ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, नंदकिशोर राजपुरोहित, आचार्य विमलेश, पप्पू प्रजापत, रतन आचार्य, दिलीप शर्मा, सुवालाल, नटवर सिंह, कुलदीप शर्मा, भगवान सिंह, चंद्रशेखर, दिनेश, गोविंद सिंह, भागचंद, पवन, रोहित सेन, रामप्रसाद, कैलाश खाती, राजेश, विशाल, कुलदीप सिंह, रामप्रसाद, जगदीश वैष्णव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वार्ड 68 में महापौर जसवंत कंवर का भव्य स्वागत, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
Leave a comment
Leave a comment


