Ad imageAd image

विधायक  कोठारी की अनुशंषा पर भीलवाड़ा शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी

Dev Karan Mali
3 Min Read

भीलवाड़ा = भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की अनुशंषा पर नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर विकास न्यास द्वारा इन कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 4.04 करोड़ रुपये है।
निविदा में शामिल प्रमुख कार्यों में स्कैनिंग लोकल सर्वर के लिए 5केवी का यू पी एस लगाने पर 2.58 लाख , तथा न्यास की योजना पंचवटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य पर 3.33लाख, बेटी गौरव पार्क का वार्षिक रख-रखाव एवं सुरक्षा पर 4.17 लाख , पंचवटी क्षेत्र में पार्क में पोल एवं एलईडी लाइट लगाने का कार्य पर 5.75 लाख , शिवाजी पार्क का वार्षिक रख-रखाव पर एवं सुरक्षा पर 7 लाख , किशनावतो  की खेड़ी  में सामुदायिक भवन  हॉल, शौचालय और स्नानघर निर्माण पर 10लाख रुपए,नेहरू विहार योजना के सेक्टर-18 पार्क का विकास तथा अन्य जनसुविधा से जुड़े कार्य  पर 49.37 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं।
इसके साथ ही रेलवे अंडरपास चित्तौड़ रोड से कुंभा सर्किल, आजाद नगर स्कीम तक सड़क के नवीनीकरण पर 87.51लाख , सिद्धार्थ नगर से 60 फीट रोड को 200 फीट रिंग रोड तक कैनाल के समानांतर सुदृढ़ीकरण पर 99.64 लाख,तथा अजमेर रोड की ओर मास्टर प्लान के अनुसार बीटी सड़क निर्माण पर 1करोड़ 35 लाख जैसे महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं।
नगर विकास न्यास की ओर से जारी निविदा में इन 10 कार्यों की अनुमानित लागत 4 करोड़ 4 लाख है, जिनमें सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े बड़े कार्य भी सम्मिलित हैं। कार्यों की अवधि 2 माह से 12 माह तक निर्धारित की गई है।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि भीलवाड़ा शहर में सड़क, पार्क, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका प्रयास है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य स्वीकृत कराकर उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा करवाया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इन विकास कार्यों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं के साथ पार्कों के विकास और रखरखाव को भी गति मिलेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!