Ad imageAd image

निज पर शासन, फिर अनुशासन को जीवन शैली में अपनाएं : अनुशासन दिवस मनाया

Dev Karan Mali
1 Min Read

पुर, भीलवाड़ा। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में चल रहे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत समिति पुर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटों का खेड़ा वार्ड नं. 2 में अनुशासन दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नं. 2 के पार्षद संपत लाल गंधर्व ने की। मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ युवक परिषद पुर के अध्यक्ष विपिन कुमार हिरण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में युवक परिषद के निवर्तमान मंत्री नरेंद्र कुमार सिंघवी, नारायण जाट तथा विद्यालय विकास संस्था से उदय लाल बैरवा, शंकर लाल बैरवा, सत्यनारायण, हीरा लाल, शंकर लाल रैगर एवं चम्पालाल बैरवा मौजूद रहे।

समिति मंत्री शिवकुमार बैरवा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए अणुव्रत के 11 नियमों का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष नंदलाल बैरवा ने कहा कि अनुशासन को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। अनुशासन ही व्यक्ति को पहचान और महानता प्रदान करता है।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल मारू ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक सरोज जोशी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!