फलोदी = शहर के पत्थर रोड स्थित आशीर्वाद कलेक्शन नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार दुकान के भीतरी हिस्से से अचानक धुएं के घने गुबार निकलने लगे। धुआं उठता देखकर दुकानदार ने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि देखते ही देखते पूरी दुकान धुएं से भर गई और अंदर अंधेरा छा गया, जिससे लोगों के प्रयास सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
फलोदी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप
Leave a comment
Leave a comment


