अलवर = कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव बुधवार को दिवंगत भाजपा नेता डॉ. जसवंत यादव के अलवर स्थित निवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान सुधा यादव ने कहा कि डॉ. जसवंत यादव भाजपा के दमदार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उनके साथ सांसद रहते हुए काम करने का अवसर मिला था। उनसे हमेशा जनसेवा और जनता के बीच रहकर कार्य करने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़ी क्षति हुई है। उनका जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय नुकसान है। उन्होंने दिवंगत नेता के पुत्र मोहित यादव से अपील की कि वे अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं और क्षेत्र के विकास के उनके सपनों को साकार करें।
इस अवसर पर परिवारजनों एवं उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा के दमदार नेता थे डॉ. जसवंत यादव, उनके निधन से क्षेत्र को बड़ी क्षति – सुधा यादव
Leave a comment
Leave a comment


