चिड़ावा | शहर के प्रसिद्ध श्री कल्याण प्रभु मंदिर में सोमवार को ठाकुर जी को अंकूट प्रसाद का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। अंकूट भोग के अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मन्दिर महंत रणछोड़ पुजारी महेश पुजारी ने बताया कीवदोपहर 12 बजे पं हीरालाल पुजारी के द्वारा महा आरती के बाद ठाकुर जी को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए पंगत का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी भी श्री कल्याण प्रभु मंदिर पहुंचीं। उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में अंकूट प्रसाद को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।आयोजन में रविन्द्र पुजारी , रविकांत पुजारी , रतन लाल पुजारी , उमेद सैनी, कैलाश चंद फतेपुरिया, अरविंद अंडूकिया , रामकिशन केडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्री कल्याण प्रभु मंदिर में धूमधाम से मनाया अंकूट प्रसाद प्रसाद महोत्सव पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने पंगत में बैठकर लिया प्रसाद
Leave a comment
Leave a comment


