Ad imageAd image

गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महाप्रसादी का हुआ आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी

Mahesh Puri
1 Min Read

राकेश अग्रवाल


सवाई माधोपुर। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित जटवाड़ा खुर्द के सीताराम जी मंदिर में अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। भगवान को अन्नकूट का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे भक्तों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ अन्नकूट की महाप्रसादी ग्रहण की।

इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव के आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
इस दौरान मंदिर पुजारी प्रमोद शर्मा, गजराज सिंह, पदम सिंह, हेमंत शर्मा, कमलेश मीणा, सुनील चौधरी, रामधन, राधेश्याम, छगन शर्मा आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!