Ad imageAd image

प्रदेश के बाहर भी रहती है मांग, विभिन्न किस्मों के फूल उगाए जाते हैं यहां

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

गुरला = उदयपुर हाईवे पर स्थित गुरला कस्बे में इस बार फूलों की बंपर पैदावार हुई है। पूजा-अर्चना के काम में आने वाले गेंदा फूल की विभिन्न किस्में यहां उगाई जाती हैं। इनकी मांग प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों में भी रहती है।गुरला के आसपास अरावली पर्वत की तलहटी में स्थित खेतों में फूलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यहां की मिट्टी और पानी फूलों की खेती के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। किसान बताते हैं कि नवरात्र और दीपावली के समय फूलों की सबसे ज्यादा मांग रहती है।
किसानों ने इस बार बूस्टर येलो, भीम येलो प्लस, टेनिस बॉल जैसी उन्नत किस्मों के बीज मध्यप्रदेश के रतलाम और अजमेर के पुष्कर से मंगवाकर रोपण किया जाता है। इससे पैदावार पहले से ज्यादा हुई है।
गुरला में हजारों के साथ ही गुरला में गुलाब की खेती भी बड़े पैमाने पर की जाती है। इन फूलों को भीलवाड़ा कृषि मंडी, सुबह की मंडी सुचना केंद्र चौक और आसपास की मंडियों में बेचा जाता है शारदीय नवरात्र के बाद दीपावली के पर्व पर हर साल फूलों की बंपर पैदावार होती है। इस बार भी फूलों की अच्छी पैदावार हुई है।
किसानों को नई-नई किस्मों के बीज उपलब्ध करा रही है। इस बार भी किसानों को बूस्टर येलो और भीम येलो प्लस के बीज दिए गए, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हुआ।
इस समय खेतों में मजदूर फूल तोड़ने और माला बनाने के काम में लगे हैं। दीपावली पर भीलवाड़ा जिले के अलावा अजमेर, राजसमंद, किशनगढ़, कांकरोली, नाथद्वारा के अलावा दूसरे राज्यों के व्यापारी भी यहां आकर फूल ले जाते हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुरला में सबसे ज्यादा फूलों की पैदावार होती है। आने वाले समय में फूलों की खेती और बढ़ेगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!