बिजयनगर/मसूदा = दीपावली के पावन पर्व पर उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा कालवी ने उपखंड क्षेत्र के समस्त नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का नया उजाला लेकर आए।
उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सकारात्मकता, आपसी प्रेम और सद्भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लें तथा जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों की सहायता कर उनके जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति खुशियों में सहभागी बने। अंत में उन्होंने समस्त मसूदा उपखंडवासियों के लिए सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय दीपावली की कामना की।
संवाददाता: तरनदीप सिंह टुटेजा
उपखंड अधिकारी दीपशिखा कालवी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
Leave a comment
Leave a comment


