Ad imageAd image

भासू गांव में खेत पर लगी भीषण आग, 2 ट्रॉली चारा और 20 पाइप जलकर राख

Mahesh Puri
1 Min Read

उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह।


उपखण्ड के भासू गांव में खेत पर रखे चारे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल कर्मी जोरावर सिंह और सांवर मल पंवार तथा चालक राजू सैनी ने बताया कि आग में में करीब 2 ट्रॉली चारा और सिंचाई के लगभग 20 पाइप जलकर नष्ट हो गए।

खेत से आग की लपटें उठती देख किसान प्रभु बैरवा पुत्र माधुराम बैरवा के परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलने के कारण ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन भी मौके पर बुलवाई। इसकी मदद से चारे को फैलाया गया, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!