Ad imageAd image

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से शुरू हुआ वार्षिक सत्यापन

31 दिसंबर तक करवाएं पेंशन का सत्यापन, प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर रुक सकता है भुगतान

Mahesh Puri
2 Min Read

आवाज राजस्थान


जयपुर/हनुमानगढ़। राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी पेंशन का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। वर्ष 2026 के लिए सत्यापन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो गई है, जो 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रत्येक पेंशनधारक को निर्धारित अवधि में अपना वार्षिक सत्यापन करवाना होगा। निर्धारित समय में सत्यापन नहीं करवाने पर पेंशन भुगतान रोका जा सकता है। हालांकि, सत्यापन पूरा करवाने के बाद पात्र लाभार्थियों की रुकी हुई पेंशन पुनः शुरू की जा सकती है।

घर बैठे मोबाइल से भी करवा सकते हैं सत्यापन

पेंशनधारक अपने एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से राजस्थान सामाजिक पेंशन एवं आधार फेस ऑथेंटिकेशन ऐप की सहायता से फेस रिकग्निशन द्वारा सत्यापन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी ई-मित्र केंद्र या ई-मित्र प्लस केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती है।

जन आधार में सही जानकारी होना जरूरी

पेंशनधारकों को अपने जन आधार में दर्ज पारिवारिक विवरण एवं वार्षिक आय की जानकारी भी जांच लेनी चाहिए। यदि आय या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो नियमानुसार उसे अपडेट करवाएं, ताकि पेंशन की पात्रता एवं भुगतान से संबंधित परेशानी से बचा जा सके।

पेंशनधारकों से अपील

बुजुर्गों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांग पेंशनधारकों से अपील है कि अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपना वार्षिक सत्यापन समय पर पूरा करवाएं और सत्यापन की रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।

रिपोर्टर जेठानंद कारयानी

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!