Ad imageAd image

सवाई माधोपुर में रसद विभाग के नियमों पर उठे सवाल, पोलिंग पार्टी के लिए खाना बनाने में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग!कार्रवाई आम जनता पर, सरकारी व्यवस्था में नियमों की अनदेखी क्यों?

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -: राकेश अग्रवाल

सवाई माधोपुर। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर रसद विभाग द्वारा आमजन और दुकानदारों के खिलाफ सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई की जाती है। लेकिन अब इसी कार्रवाई करने वाले विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला पंचायती राज चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले उनके लिए खाना तैयार करने का है। आरोप है कि इस दौरान भोजन बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग नियमों के विपरीत है।

हैरानी की बात यह है कि जब मीडिया की नजर इस व्यवस्था पर पड़ी तो सिलेंडरों को कपड़े से ढकते हुए नजर आए।

ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई करने वाला रसद विभाग अपनी ही व्यवस्था में इन नियमों की पालना क्यों नहीं करवा रहा है?

क्या रसद विभाग के नियम सिर्फ आम जनता और दुकानदारों के लिए ही हैं? यदि आम आदमी घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करता है तो उसके खिलाफ जब्ती की कार्रवाई होती है, तो फिर सरकारी व्यवस्था में ऐसा उपयोग होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

अब देखना यह होगा कि रसद विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या नियमों की पालना सभी के लिए समान रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!