ब्यावर। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्यावर के स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमंतेश्वर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर रात्रि में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

सुंदरकांड पाठ के पश्चात मध्यरात्रि 12:15 बजे भगवान की महाआरती की गई। इसके बाद भगवान को शीतल खीर का भोग अर्पित किया गया। भोग के पश्चात खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन जारी रहा।
इस अवसर पर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा, अशोक बूलचंदानी, अमरचंद कुमावत, राकेश झालानी, दीपू मूलचंदानी, नरेंद्र सैनी, पुजारी राजेश कुमार, श्रीमती लवीना, मोहन सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट–: तरनदीप सिंह टुटेजा



