Ad imageAd image

हुतात्मा दिवस पर रक्तदान को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह, भीलवाड़ा जिले में 160 यूनिट रक्त संग्रह

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

भीलवाड़ा = राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में शहीद हुए रामभक्तों की स्मृति में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 160 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि अखिल भारतीय योजना के अनुसार भीलवाड़ा महानगर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में प्रातः 11 बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूज्य संत श्री बनवारीशरण जी महाराज काठियाबाबा, हनुमान टेकरी, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गोड़, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बुलिया, महानगर सह संयोजक हितेश नाथ, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, उपाध्यक्ष भारत गेंगट एवं सहमंत्री सौम्या मेहता ने मंत्रोच्चार के साथ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में भीलवाड़ा महानगर के सातों प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, जयकारे वीर बजरंगी, हर-हर महादेव, फूल नहीं चिंगारी है यह भारत की नारी है तथा देश का बल बजरंग दल जैसे नारों के साथ रक्तदान कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। महात्मा गांधी चिकित्सालय के ब्लड बैंक के सहयोग से भीलवाड़ा महानगर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

विभाग मंत्री विजय ओझा ने बताया कि 1 नवंबर को हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में आसिंद जिले के बदनौर प्रखंड में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जहां 85 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस प्रकार भीलवाड़ा जिले में दोनों स्थानों पर कुल 160 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!