Ad imageAd image

गोद लिए गए गांव 3 बी में राष्ट्रीय सेवा योजना का द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित
नशा मुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Mahesh Puri
4 Min Read

रिपोर्टर -:साहब राम

श्री गंगानगर के चौ. बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय, की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में गोद लिए गए गांव 3 बी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो पूनम सेतिया ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया तथा श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका कटारिया द्वारा शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका से अवगत करवाया। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव  विषय पर व्याख्यान देते हुए देश की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंतर्गत  सारिका ने ‘नशा मुक्त समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका’  विषय पर व्याख्यान दिया तथा नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया  ममता ने ‘स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर व्याख्यान देते हुए स्वच्छ परिवेश, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
इसी के साथ ही नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से स्वयंसेविकाओं पूजा, कृतिका माहेश्वरी, खनक, रुपिंदर कौर, सुखविंदर कौर, सत्यवती एवं कोमल द्वारा एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों और इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। वहीं स्वयंसेविका परिणीता एवं संध्या ने ‘यातायात नियमों के प्रति जागरूकता’ विषय पर पोस्टर प्रस्तुति दी।  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, 3 बी के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्वयंसेविका पलक एवं सत्यवती के सहयोग से किया गया तथा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर गांव की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, नशामुक्त भारत निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव हेतु शपथ दिलवाई गई।  नशा मुक्त समाज बनाने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकली गई।  इसके साथ ही श्रमदान जैसी गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक चेतना, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया। स्वयंसेविकाओं को गांव में स्थापित फ्रूट फार्म का भी भ्रमण करवाया गया  तथा फलों की ग्रेडिंग की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गयी। इस गतिविधि का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के विभिन्न साधनों के संबंध में भी स्वयंसेविकाओं को जानकारी प्रदान करना रहा, ताकि वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार की संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सेतिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा, जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक डॉ. मधु वर्मा ने भी स्वयंसेविकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रकार के शिविरों को ग्रामीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण शिविर के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. मोनिका कटारिया, संतोष परिहार,सारिका मिड्ढा तथा  ममता का महत्वपूर्ण योगदान रहा

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!