रिपोर्टर -;साहब राम (श्री गंगानगर)
श्रीगंगानगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ मार्च का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस मार्च में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया मार्च का शुभारंभ महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम से जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव,पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और अमरचंद बोरड़ द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। यहां से मार्च महाराजा गंगासिंह चौक, भगत सिंह चौक, गोल बाजार एवं रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः महाराजा गंगा सिंह चौक पहुंचा। इसके बाद डीएवी स्कूल मार्ग से होते हुए मार्च वापस महाराजा गंगा सिंह स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया


