कहीं प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं, तो कहीं मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है। मतगणना केंद्रों पर प्रशासन की निगरानी में वोटों की गिनती की जा रही है। वहीं, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें लगातार चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।
गांवों की सरकार किसके हाथ में होगी, किस प्रत्याशी के सिर सजेगा जीत का ताज और किसे मिलेगी हार—इन सभी सवालों का जवाब मतगणना पूरी होने के साथ सामने आएगा।
फिलहाल पंचायतों में मतगणना जारी है और हर राउंड के साथ चुनावी तस्वीर साफ होती जा रही है।


