Ad imageAd image

मसूदा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -: तरनदीप सिंह टुटेजा

मसूदा, (ब्यावर )-: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी ब्यावर के निर्देशानुसार एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) मसूदा *श्रीमती दीपशिखा जी कालवी* के निर्देशन में आज विधानसभा क्षेत्र मसूदा में मतदाता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

आज की गतिविधि के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका, समस्त राजकीय विद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालय मसूदा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, राजीविका समूह की महिलाओं, महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने हस्ताक्षर बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर कर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया।

इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा निष्पक्ष, निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं मतदान करने के साथ-साथ दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!