Ad imageAd image

भीलवाड़ा में नगर निगम का अलसुबह बड़ा धमाका, 4 बड़े कॉम्प्लेक्स सीज, बैंक पर भी लटका ताला!

Mahesh Puri
2 Min Read

भीलवाड़ा : रतन लाल आचार्य शास्त्रीनगर और सिंधुनगर में निगम की अतिक्रमण शाखा की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप, अवैध निर्माण करने वालों में खलबली

भीलवाड़ा शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम ने अलसुबह ही शास्त्रीनगर और सिंधुनगर क्षेत्र में दबिश देकर चार बड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई।

अवैध निर्माण पर निगम की सख्ती, चार कॉम्प्लेक्स पर जड़ा ताला

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख और व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में कार्रवाई करते हुए नियमों के विपरीत संचालित अथवा निर्माण संबंधी अनियमितताओं वाले चार बड़े कॉम्प्लेक्स को सीज किया। निगम की टीम ने परिसरों के मुख्य द्वारों पर ताले लगाकर नोटिस चस्पा किए।

कॉम्प्लेक्स में संचालित बैंक भी कार्रवाई की जद में

इस कार्रवाई का सबसे चर्चित पहलू यह रहा कि सीज किए गए चार कॉम्प्लेक्स में से एक में बैंक भी संचालित हो रहा था। बैंक तक निगम की कार्रवाई की जद में आने से शहर में इस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

आगे भी जारी रहेगा कार्रवाई का अभियान

नगर निगम की इस अचानक कार्रवाई से अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अब शहरवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का बुलडोजर और किन क्षेत्रों में चलेगा।
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!