Ad imageAd image

हाड़ौती में चक्रवाती तूफान का असर, बदला मौसम*

Mahesh Puri
1 Min Read

कोटा से गिरिराज मीणा की रिपोर्ट*


कोटा संभाग में हल्की बारिश के आसार, तेज हवाओं और बूंदाबांदी से फसलों को नुकसान की आशंका
कोटा। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और मौसम में बदलाव की संभावना के बीच हाड़ौती क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते ठंड का असर बढ़ सकता है, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
29-30 अक्टूबर को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!