रिपोर्टर -:रतनलाल आचार्य
प्रदेशाध्यक्ष मनजीतपाल सिंह सांवराद ने स्वयं सौंपा नियुक्ति पत्र**
भीलवाड़ा।शिवसेना राजस्थान में संगठनात्मक नियुक्ति के तहत भीलवाड़ा निवासी विक्रम सिंह गोगावत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। 28 अक्टूबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 030 के अनुसार उनकी नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

नियुक्ति पत्र में विक्रम सिंह गोगावत से शिवसेना के संस्थापक स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है।
।।नियुक्ति पर शिवसेना परिवार की ओर से विक्रम सिंह गोगावत को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।।


