Ad imageAd image

आगरिया में नवनिर्वाचित सरपंच ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Mahesh Puri
3 Min Read

रिपोर्टर -:प्रभू गुर्जर आमेट

आमेट ग्राम पंचायत आगरिया में आज नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।पंचायत भवन आगरिया में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच डाली बाई स्वर्गीय हीरा लाल कुमावत (उस्ताद ) और उप सरपंच कन्हैया दास वैष्णव ने वार्ड पंचों सहित विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सभी वार्ड पंचों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ली।ग्रामीणों ने माला पहनाकर किया स्वागत
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उप सरपंच और सभी वार्ड पंचों को माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। पूरे पंचायत भवन को फूल-मालाओं से सजाया गया था।विकास का किया वादा
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच डाली बाई पति हीरालाल कुमावत (उस्ताद)  ने कहा कि सभी वार्ड पंचों के सहयोग से गांव के विकास के लिए मिलजुल कर काम किया जाएगा। गांव में पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वच्छता के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होगा।

उप सरपंच कन्हैया दास वैष्णव ने कहा कि पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी बनाया जाएगा। सभी वार्डों में समान विकास कराया जाएगा।नवनिर्वाचित वाड पंच  लीला देवी लादू सिंह , अमरचंद पिता गोकुल सालवी सुशीला देवी पति खेमराज कुमावत, कन्हैया दास पिता पन्ना दास वैष्णव, मेमुना बानो पति असलम हुसैन ,बाबूलाल पिता गोवर्धन भील ,हिम्मत पिता स्वर्गीय छोटू लाल हरिजन, तुलसी देवी पति प्रभु लाल कुमावत , धर्मेश पिता वेणीराम सालवी, द्वारा समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। नवनिर्वाचित सरपंच बजरग दास वैष्णव आगरिया कि वाडा, नवनिर्वाचित सरपंच फ्ती बाबुलाल लोहार  बांण्डा जितेन्द्र सिंह ( बाब्लु वन्ना) भारत सिह रावत ,सम्भु लाल रेबारी,कवरा लाल गुर्जर,आजाद खान , इसी दौरान मीठा लाल कुमावत,रमेश वैष्णव, राम सिंह मोहन सिंह श्याम सिंह भाजपा मंत्री चुन्नी लाल कुमावत ,भाजपा कोसाध्य मनोज पारीक  मोहनलाल कुलदीप  पूरब सस कन्हेया सालवी ,खेमराज कुमावत ,पारस लाल कुमावत,सतीय नारायण सोनी राजू सोनी कमलेश सेन प्रभु मंत्री रामदयाल कुमावत सुरेश कुमावत देवीलाल कुमावत ,हिंरादास वैष्णव ,पन्ना दास वैष्णव,प्रमूलाल कुमावत,लक्षण लाल , सोहन दास वैष्णव,मागीं लाल कुमावत, राधेश्या दास  देवीलाल पूरव वार्ड पंच समारोह के अंत में प्रकाश कुमावत ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!