Ad imageAd image

प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करें, खड़गे अपने बयान पर खेद प्रकट करें: संत उमेश नाथ महाराज

Mahesh Puri
2 Min Read

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

उज्जैन। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर वाल्मीकि धाम के पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सांसद संत उमेश नाथ महाराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खड़गे को नसीहत देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सभी को सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बयान पर विचार करते हुए खेद प्रकट करना चाहिए। संत उमेश नाथ महाराज ने कहा कि वाल्मीकि जी ने सभी को मर्यादा में रहकर जीवन जीने की शिक्षा दी है। जो मर्यादा में रहकर काम करेगा, वही देश पर राज करेगा। किसी भी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री का पद सम्माननीय है और उसकी गरिमा का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। दरअसल, 25 अक्टूबर 2026 को बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। संबोधन के दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा मोदी के कहीं नहीं जाने की बात कहने पर खड़गे ने कथित तौर पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी की थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया था। खड़गे के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। भाजपा नेताओं ने बयान को अमर्यादित और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया। इसी क्रम में संत उमेश नाथ महाराज ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने बयान की समीक्षा कर खेद प्रकट करना चाहिए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!